• Latest
  • Trending

आप सभी भारत के राष्ट्रदूत, भाषा अनेक लेकिन भाव एक

September 27, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आप सभी भारत के राष्ट्रदूत, भाषा अनेक लेकिन भाव एक

अमेरिका में भारतवंशियों से बोले पीएम मोदी...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के नसाउ कोलेजियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई समंदर इतना गहरा नहीं है, जो दिल की गहराइयों में बसे हिंदुस्तान को आपसे दूर कर सके। इस दौरान प्रवासी भारतीयों का पीएम मोदी के लिए उत्साह देखते ही बनता था। पीएम मोदी ने कहा कि कोई तमिल बोलता है, कोई तेलुगु, कोई मलयालम तो कोई कन्नड़, कोई पंजाबी, कोई मराठी, तो कोई गुजराती, भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है और वो भाव है- भारत माता की जय। दुनिया के साथ जुड़ने के लिए ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही वैल्यूज हमें सहज रूप से ही विश्व-बंधु बनाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, वहां भारतीय प्रवासियों की तारीफ सुनता हूं।

हम उस देश के वासी हैं…
उन्होंने कहा कि हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाएं, बोलियां, दुनिया के सारे मत-पंथ हैं, फिर भी हम एक बनकर आगे बढ़ रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

मोदी ने समझाया एआई का मतलब
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं सीएम बना तो टेक्नोलॉजी के माध्यम से आपके साथ जुड़ने का सिलसिला जारी रहा। पीएम रहते हुए मैंने आपसे अपार स्नेह पाया है, अपनत्व पाया है। दुनिया के लिए एआई का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेकिन मैं मानता हूं एआई का मतलब है अमेरिकन इंडियन।

लोकतंत्र के उत्सव में साथ : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम विविधता को समझते हैं, यह हमारे खून और संस्कृति में है। आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है। आपका कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता बेजोड़ है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुझे अपने आवास पर आमंत्रित किया, यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है।”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका लोकतंत्र के उत्सव में एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश के एक बड़े वर्ग की उम्मीद पूरी हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पीने का साफ पानी पहुंच रहा है। उनके घरों में बिजली पहुंची। अब भारत के लोग गुणवत्तापूर्ण जीवन चाहते हैं। पहले जिस काम को करने में कई साल लग जाते थे, वह अब महीनों में खत्म हो रहा है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी के न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित नसाउ कोलेजियम में पहुंचने से पहले कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

जो मिला वो खा लिया…
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों को बताया कि मेरे जीवन का एक हिस्सा ऐसा भी रहा, जिसमें कई साल तक मैं देश में भटकता रहा। इस दौरान मुझे जहां खाना मिला खा लिया, जहां सोने को जगह मिली, सो लिया। वह भी एक वक्त था, जब मैंने कुछ और तय किया था, लेकिन नियति ने मुझे राजनीति में पहुंचा दिया। मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि एक दिन मैं सीएम बनूंगा, जब बना तो सबसे ज्यादा समय तक रहने वाला सीएम बना।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation