• Latest
  • Trending

नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो व अकासा उड़ाएंगे अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट

September 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो व अकासा उड़ाएंगे अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेएडा। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) में घरेलू के साथ ही इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन करने के लिए कई कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। एनआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू और विदेशी दोनों एयरलाइंस की काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए इंडिगो और अकासा एयरलाइंस पहले ही करार कर चुकी हैं। दोनों कंपनियां नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से घरेलू उड़ान शुरू करने के लिए उत्सुक होने के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू करने में खासी रुचि दिखा रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

श्नेलमैन ने कहा कि एनआईए एयरपोर्ट से उड़ान संचालन के लिए एयर इंडिया और अन्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से बातचीत की जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दूसरा प्रमुख हवाई अड्डा होगा।

हवाई अड्डे के टर्मिनल को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों परिचालनों के मुताबिक इंटीग्रेटेड डिजाइन किया जा रहा है। हवाई अड्डे पर रनवे का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और एएआई द्वारा कैलिब्रेशन उड़ानें सितंबर-अक्टूबर के लिए निर्धारित हैं।

पहले चरण में शुरू होने वाले एक रनवे और एक टर्मिनल वाले एयरपोर्ट में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों के आवागमन को संभालने की क्षमता होगी। चौथा चरण पूरा होने के बाद नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट की क्षमता हर साल 70 मिलियन यात्रियों को संभालने की होगी।

आईजीआई एयरपोर्ट का भार कम होगा
उत्तर प्रदेश सरकार के लिए इस एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) कर रहा है। वाईआईएपीएल ने 1 अक्टूबर 2021 से कार्य शुरू किया है और अगले 40 वर्ष तक एयरपोर्ट का संचालक भी करेगी। एनआईए दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को उड़ानों से जोड़ेगा। बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए आईजीआईए के कुछ वर्षों में अपने पीक पर पहुंचने संभावना है। ऐसे में एनआईए एयर ट्रैफिक कम करने में आईजीआईए की मदद करेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation