• Latest
  • Trending

यूएस से परमाणु पनडुब्बियों, प्रीडेटर ड्रोन के लिए 80 हजार करोड़ का सौदा

October 25, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूएस से परमाणु पनडुब्बियों, प्रीडेटर ड्रोन के लिए 80 हजार करोड़ का सौदा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 80,000 करोड़ रुपये के प्रमुख रक्षा सौदों को मंजूरी दे दी है। नौसेना, सेना और वायुसेना के लिए भारत को दो परमाणु पनडुब्बियां मिलेंगी, हालांकि उनका निर्माण स्वदेशी स्तर पर ही होगा। इसके तहत अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदें जाएंगे।

इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक में भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि योजना के मुताबिक, भारतीय नौसेना को दो परमाणु संचालित हमलावर पनडुब्बियां मिलने से हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। दो परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण के लिए विशाखापट्टनम स्थित शिप बिल्डिंग सेंटर के साथ 45,000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है। इसमें लॉर्सन एंड टूब्रो जैसी निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों की भागीदारी भी होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

सूत्रों ने बताया कि यह सौदा लंबे समय से लटका हुआ था। भारतीय नौसेना इस पर जोर दे रही थी क्योंकि समुद्र के भीतर उसकी क्षमता की कमी को पूरा करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। भारत ने नौसेना में पनडुब्बियों को शामिल करने की दीर्घकालिक योजना बनाई है जिसके तहत इस तरह की छह पनडुब्बियां शामिल हैं। इन पनडुब्बियों का निर्माण महत्वाकांक्षी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा जो अरिहंत श्रेणी के तहत बनाई जा रही पांच परमाणु पनडुब्बियों से अलग हैं।

80 thousand crore deal with US for nuclear submarines, predator drones

विदेशी सैन्य बिक्री के तहत ड्रोन की खरीद
सीसीएस ने जिस दूसरे बड़े सौदे को मंजूरी दी है उसमें अमेरिकी जनरल एटॉमिक्स से 31 प्रीडेटर ड्रोन की खरीद की जाएगी। यह सौदा भारत और अमेरिका दोनों सरकारों के बीच विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध के तहत होगा। इस सौदे को 31 अक्तूबर से पहले मंजूरी देना जरूरी था क्योंकि अमेरिकी प्रस्ताव की वैधता तब खत्म हो रही थी। जल्द ही इस सौदे पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। 31 ड्रोन में से भारतीय नौसेना को 15 और सेना और वायुसेना को 8-8 ड्रोन मिलेंगे। सेना और वायुसेना इन्हें यूपी में अपने दो स्टेशनों में तैनात करेंगी। डीआरडीओ और निजी क्षेत्र की फर्म सोलर इंडस्ट्रीज की ओर से बनाए गए स्वदेशी उपकरणों का उपयोग 31 ड्रोनों में मेक इन इंडिया तत्व के रूप में किया जा सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation