• Latest
  • Trending

वकील को लात मारने वाले इंस्पेक्टर पर 3 लाख का जुर्माना

September 27, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वकील को लात मारने वाले इंस्पेक्टर पर 3 लाख का जुर्माना

- कोर्ट ने कहा, माफ करेंगे तो 10 पुलिसकर्मी और गलती करेंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

सूरत। गुजरात के सूरत जिले में एक पुलिस अधिकारी को वकील को लात मारना भारी पड़ गया। वकील ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारी को कड़ी सजा दी। कोर्ट ने पुलिस अधिकारी पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा अगर आज हम इनको माफ करेंगे तो आगे 10 पुलिसकर्मी इसी तरह की गलती करेंगे।

वकील हिरेन नाई को लात मारने की ये घटना एक महीने पुरानी है। वकील ने सूरत जिले की डिंडोली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। वकील ने बताया था कि 18 अगस्त को वह मधुरम आर्केड स्थित अपने कार्यालय से घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे।
वह जैसे ही अपनी कार स्टार्ट करने वाले थे, डिंडोली पुलिस की एक पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गई। उस समय गाड़ी पर बैठे इंस्पेक्टर एचजे सोलंकी बाहर आए और हिरेन नाई से पूछा कि वह इतनी देर से आर्केड की पार्किंग में क्या कर रहे थे? इसके बाद सोलंकी ने उन्हें लात मार दी। लात मारने के बाद एच सोलंकी और हिरेन नाई में तीखी नोकझोंक हुई।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

जिला बार एसोसिएशन ने की थी शिकायत
इस घटना के बाद वकील ने अपने दोस्तों को बुलाया और डिंडोली पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सूरत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में हिरेन नाई और जिला न्यायालय के वकीलों ने संयुक्त पुलिस आयुक्त राघवेंद्र वत्सा के समक्ष एक आवेदन दायर कर मामले की जांच करने का अनुरोध किया। वकीलों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए राघवेंद्र वत्सा ने घटना की जांच के आदेश दे दिए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जांच के क्रम में डिंडोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आरजे चुडास्मा ने हिरेन नाई का बयान भी दर्ज किया। साथ ही पार्किंग में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जिसमें इंस्पेक्टर एचजे सोलंकी वकील हिरेन नाई को लात मारते दिखाई दिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation