• Latest
  • Trending

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजी दीवाली की शुभकामनाएं

October 30, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजी दीवाली की शुभकामनाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 30, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से दीवाली की शुभकामनाएं भेजीं हैं। व्हाइट हाउस में दीवाली का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान एक वीडियो संदेश के माध्यम से सुनीता विलियम्स ने अमेरिका और दुनिया भर के लोगों को दीपावली की बधाई थी। काफी लंबे समय से सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी हैं।

अपने संदेश में विलियम्स ने कहा, आईएसएस से शुभकामनाएं। मैं व्हाइट हाउस और दुनियाभर में दीवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इस साल मुझे आईएसएस पर पृथ्वी से 260 मील ऊपर दीवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है। मेरे पिता ने हमें दीवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में हमेशा सिखाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा। दीवाली खुशी का पल है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई कायम है। हमारे समुदाय के साथ दीवाली मनाने के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को धन्यवाद।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

बता दें कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर के साथ जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी और छह जून को आईएसएस पहुंचे थे। मगर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से स्टारलाइनर को चालक दल के बिना ही पृथ्वी पर वापस लाने का निर्णय लिया गया। बोइंग का यह अंतरिक्ष यान छह सितंबर को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटा। अगस्त महीने में नासा ने कहा था कि विल्मोर और विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाना बहुत जोखिम भरा है। दोनों यात्रियों को एक सप्ताह तक अंतरिक्ष में रुकना था। मगर अब अगले साल फरवरी में इनके वापस आने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस में गर्व से मनाई जाती है दीवाली : बाइडन
व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दक्षिण-एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध बनाया है। आपका समुदाय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे अधिक जुड़ा हुआ समुदाय है। अब व्हाइट हाउस में दीवाली खुले तौर पर और गर्व से मनाई जाती है। यह मेरा नहीं, आपका घर है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी पत्नी जिल बाइडन यहां आना चाहती थीं, लेकिन वह विस्कॉन्सिन जा रही हैं। कमला भी साथ में यात्रा कर रही हैं। आप जानते हैं, मैंने कई कारणों से कमला को अपना साथी चुना है। वह स्मार्ट हैं, वह मजबूत हैं, उन पर भरोसा किया जा सकता है। उनके पास उन सभी लोगों की तुलना में अधिक अनुभव है, जिनके खिलाफ वह चुनाव लड़ रही हैं। सबसे अहम बात यह है कि उनके पास चरित्र है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation