• Latest
  • Trending

एनसीईआरटी की किताबें 20 प्रतिशत सस्ती

December 20, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Tuesday, July 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एनसीईआरटी की किताबें 20 प्रतिशत सस्ती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सीबीएसई से पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। अब अगले एकेडमिक सेशन यानी 2025-26 से एनसीईआरटी की 9वीं से 12वीं तक की किताबें 20% कम कीमतों पर मिलेंगी। एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश सकलानी ने कहा कि इस साल किताबों के लिए कागज की खरीद काफी किफायती दामों में हुई है।

साथ ही प्रिंटिंग प्रेस की टेक्नोलॉजी में भी सुधार हुआ है। इसलिए किताबों की कीमत कम हुई है। इसका सीधा फायदा छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। दिनेश सकलानी ने एनसीईआरटी हेडक्वार्टर में नए ऑडिटोरियम के लिए हो रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।
एमेजोन पर एनसीईआरटी के 9वीं के कोर्स की 6 सब्जेक्ट्स की किताबें 535 रुपए की हैं। इनमें मैथ्स, साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की किताबें शामिल हैं। नए सत्र से ये किताबें 428 रुपए में मिलेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

कक्षा 1 से आठवीं तक की राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की किताबों की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी किताबें 65 रुपए प्रति किताब की दर से ही बेची जाएंगी।

एनसीईआरटी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के बीच एक पार्टनरशिप भी हुई है। इस पार्टनरशिप का मकसद भारत के दूर-दराज के इलाकों में एनसीईआरटी की किताबें आसानी से पहुंचाना है। एनसीईआरटी हर साल 300 सब्जेक्ट्स की 4-5 करोड़ नई पाठ्य पुस्तकें छापता रहा है। 1963 से अब तक एनसीईआरटी ने 220 करोड़ किताबें पब्लिश की हैं।

किताबों की अवेलेबिलिटी को लेकर लगातार उठते हैं सवाल
हर बार जब नया सत्र शुरू होता है, स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स एनसीईआरटी की किताबों के लिए मार्केट में दुकान से दुकान घूमते हैं, मगर किताबें नहीं मिल पातीं। इस वजह से पेरेंट्स को दूसरे पब्लिकेशन्स की महंगी किताबें खरीदनी पड़ती हैं।

इसकी वजह यह है कि एनसीईआरटी डिमांड के अनुसार किताबें नहीं छपवा पाता है, इसलिए हर साल नया एकेडेमिक सेशन शुरू होने पर किताबों की किल्लत होती है। हालांकि बीते अक्टूबर में आई जानकारी के मुताबिक, एनसीईआरटी अगले सत्र यानी 2025-26 के लिए 15 करोड़ किताबें छापेगा। ये मौजूदा संख्या से तीन गुना ज्यादा हैं। एनईपी 2020 के मुताबिक तय कोर्स के हिसाब से क्लास 7, 9 और 11 की नई किताबें भी आएंगी।

क्लास 6 से जुड़ेंगे स्किल टॉपिक्स
क्लास 6 से अब स्किल्स टॉपिक को भी जोड़ा गया है। क्लास 6 और 7 के स्किल्स टॉपिक की किताबें भी अगले सत्र में आएंगी। किताबों के साथ संबंधित टॉपिक पर 23 लैंग्वेज में ऑडियो-वीडियो, एनिमेशन और ग्राफिक्स मटेरियल भी कोर्स पैकेज के रूप में तैयार हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड इंटरएक्टिव ई-बुक्स लाने की भी तैयारी है।

22 भारतीय लैंग्वेज में भी संस्करण प्रकाशित
एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सभी क्लासेज की किताबों का 22 भारतीय लैंग्वेज में भी संस्करण प्रकाशित किया जा रहा है। इनके साथ टीचर्स हैंडबुक भी होगी।

हर किताब के हिसाब से टीचर्स के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग के मॉड्यूल भी तैयार किए गए हैं। एनईपी 2020 के चलते एनसीईआरटी की किताबें सीबीएसई स्कूलों के साथ दूसरे राज्यों के बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में भी रेफरेंस बुक के रूप में इस्तेमाल होती हैं।

अमेजन, फ्लिपकार्ट पर मिलेंगी एनसीईआरटी की किताबें
एनसीईआरटी ने हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के साथ एक टाई-अप भी किया है। अब अमेजन की वेबसाइट पर एनसीईआरटी स्टोरफ्रंट पर एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी ने फ्लिपकार्ट से भी पार्टनरशिप की है। अब फ्लिपकार्ट पर भी ये किताबें उपलब्ध होंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation