• Latest
  • Trending

असद की सत्ता उखाड़ फेंकने में लगे 50 साल

December 13, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

असद की सत्ता उखाड़ फेंकने में लगे 50 साल

भगोड़े बशर ने रूस में ली शरण,विभाजन की ओर सीरिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2024
in the blitz
0
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। सीरिया में 50 साल लंबे असद शासन का अंत हो गया है। हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के कमांडर अबु मोहम्मद अल-जुलानी के, नेतृत्व में विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति बशर देश छोड़कर रूस भाग गए हैं। रूस के सरकारी मीडिया ने बताया कि असद और उनके परिवार को शरण दे दी गई है। विद्रोहियों ने दमिश्क में कर्फ्यू का एलान किया है। दमिश्क पर कब्जे के करीब एक घंटे बाद सरकारी टीवी पर विद्रोहियों के समूह का बयान प्रसारित किया गया कि राष्ट्रपति बशर को सत्ता से उखाड़ फेंका गया है और जेल से कैदियों को रिहा कर दिया गया है। सभी विद्रोही लड़ाकों और नागरिकों से स्वतंत्र सीरियाई राष्ट्र की संस्थाओं को संरक्षित करने का आह्वान भी किया गया। बाद में अनस सलखादी नामक विद्रोही कमांडर ने सरकारी टीवी पर आकर अल्पसंख्यकों को भरोसा दिया कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उसने कहा, सीरिया सभी के लिए है, कोई अपवाद नहीं। सीरिया सुन्नियों, अलावियों और सभी संप्रदायों के लिए है। हम लोगों के साथ उस तरह व्यवहार नहीं करेंगे जैसा असद परिवार ने किया। बशर अल-असद अपने पिता हाफिज अल-असद के 26 साल से अधिक के शासन के बाद 2000 में सत्ता में आए थे।

It took 50 years to overthrow Assad from power

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

सीरिया हमेशा अमेरिका और इस्राइल के निशाने पर रहा है। सत्ता पलट के बाद भी इस्राइल ने उस पर बड़ा हमला किया। उधर तुर्किए ने सीरिया पर हमला करके उसके सीमावर्ती क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सीरिया तेजी से विभाजन की ओर अग्रसर है। विशेषज्ञों का कहना है कि उसके तीन से पांच हिस्से हो सकते हैं।

सभी भारतीय सुरक्षित
सीरिया में सभी भारतीय सुरक्षित हैं । सूत्रों ने बताया कि दमिश्क में भारतीय दूतावास भी काम कर रहा है और वहां रह रहे भारतीयों के संपर्क में है। एक दिन पहले ही विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रहने वाले भारतीयों से जल्द देश छोड़ने को कहा था।

राष्ट्रपति भवन में लूटपाट
असद सरकार के गिरते ही लोगों ने राष्ट्रपति भवन पर धावा कर दिया और वहां तोड़फोड़ और आगजनी की। असद परिवार के सदस्यों के फोटो लोगों ने फाड़ दिए और आभूषण लूट लिए। इसके फोटो मीडिया पर भी वायरल हुए।

11 दिन में हाथ से निकली सत्ता
2013 में विद्रोह को दबाने वाले राष्ट्रपति बशर के हाथ से सत्ता इस बार मात्र 11 दिन में ही निकल गई। विद्रोही लड़ाकों में 27 नवंबर के बाद से हमले तेज कर दिए विद्रोहियों ने हामा और फिर दूसरे सबसे बड़े शहर अलप्पो को कब्जे में लिया और फिर दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया। इसके साथ ही असद परिवार के शासन का ‘भी खात्मा हो गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation