• Latest
  • Trending

भारत ने लगाया छक्के पे छक्का

December 20, 2024
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ने लगाया छक्के पे छक्का

महंगाई घटी, उत्पादन की रफ्तार बढ़ी

by Blitzindiamedia
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दो अच्छी खबरें आई हैं। खुदरा महंगाई दर नवंबर में घटी है। खाने-पीने की चीजों के दाम कम होने से यह घटकर 5.48 फीसदी पर आ गई है। अक्टूबर में यह 6.21 फीसदी के स्तर पर थी। वहीं, औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। भारत का औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर 2024 में बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आईआईपी में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह तीन महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। सितंबर के 3.1 फीसदी से यह अधिक है।

खुदरा महंगाई दर नवंबर में घटकर 5.48 फीसदी रह गई है। इसकी मुख्य वजह खाद्य पदार्थों खासकर सब्जियों की कीमतों में नरमी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर घटकर 9.04 फीसदी रह गई। अक्टूबर में यह 10.87 फीसदी और नवंबर 2023 में 8.70 फीसदी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

एनएसओ ने कहा, ‘नवंबर, 2024 में सब्जियों, दालों चीनी, मिठाई, फलों, अंडे, दूध, मसालों, परिवहन- संचार और व्यक्तिगत देखभाल संबंधी उत्पादों की महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई।’

आरबीआई के टारगेट से अब कितना ज्यादा
सीपीआई आधारित कुल महंगाई दर जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 5.5 फीसदी और अक्टूबर, 2024 में 6.2 फीसदी हो गई। यह सितंबर, 2023 के बाद से सबसे अधिक है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महंगाई अनुमान को पिछले सप्ताह 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया थी। साथ ही केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव से दिसंबर तिमाही में कुल महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंका भी जाहिर की थी।

औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार भी बढ़ी
वहीं, भारत का औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर 2024 में 3.5 फीसदी बढ़ा। यह सितंबर के 3.1 फीसदी से ज्यादा है। मैन्यूफैक्चरिंग उत्पादन में 4.1 फीसदी, बिजली उत्पादन में 2 फीसदी और खनन गतिविधि में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में औद्योगिक उत्पादन में 4 फीसदी की ग्रोथ हुई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 7 फीसदी बढ़ा था।

आईआईपी के ये आंकड़े तीन महीनों में सबसे ज्यादा ग्रोथ को दर्शाते हैं। इस वृद्धि के पीछे विनिर्माण, बिजली और खनन क्षेत्रों का हाथ है। पिछले साल की तुलना में इन क्षेत्रों में 10.6%, 20.4% और 13.1% की बढ़ोतरी हुई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation