• Latest
  • Trending

भगोड़े सीरियाई राष्ट्रपति असद के पास है 200 टन सोना

December 13, 2024
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भगोड़े सीरियाई राष्ट्रपति असद के पास है 200 टन सोना

- रूस में भी कई लग्जरी अपार्टमेंट समेत अरबों की दौलत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मॉस्को। रूसी मीडिया ने बताया है कि असद और उनका परिवार मॉस्को में है। उनके 24 साल के शासन से पहले उनके पिता भी 30 साल राष्ट्रपति रह चुके हैं। असद सीरिया में चमकदमक वाली जिंदगी जीते थे, जो रूस में भी जारी रह सकती है। दावा है कि रूस में उनकी काफी संपत्ति है। ऐसे में उनका लग्जरी लाइफस्टाइल वहां भी जारी रहेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, असद परिवार बेतहाशा दौलत का मालिक है और फैमिली के पास 200 टन तो सिर्फ सोना है। बशर असद फिलहाल अपनी पत्नी अस्मा, बेटी जैन और बेटों- हाफिज और करीम के साथ रूस में हैं। इजरायली वेबसाइट वायनेट की रिपोर्ट का दावा है कि असद परिवार की रूस में करीब दो अरब डॉलर की संपत्ति है। असद के मॉस्को में कई लग्जरी अपार्टमेंट भी हैं। असद आलीशान जीवनशैली निर्वासन में भी जारी रह सकती है।

मॉस्को के रियल एस्टेट में असद का पैसा
रिपोर्ट के मुताबिक, असद और उनकी पत्नी की दो अरब डॉलर की संपत्ति अलग-अलग बैंक खातों, फर्जी कंपनियों और रियल एस्टेट में लगी होने का अनुमान है। असद के परिवार के पास मॉस्को में कम से कम 20 अपार्टमेंट हैं, जिनकी कीमत 40 मिलियन डॉलर है। ये सभी अपार्टमेंट पॉश इलाकों में हैं। ऐसे में असद इनमें से किसी अपार्टमेंट में या पुतिन की ओर से मिली किसी सुरक्षित जगह रह सकते हैं। असद परिवार के लिए रूस और मॉस्को कोई नई जगह नहीं है। इसकी वजह ये है कि असद और परिवार लगातार रूस की यात्राएं करता रहा है। असद के बड़े बेटे हाफिज ने रूस में पढ़ाई भी की है। पिछले साल ही अस्मा उनके स्नातक समारोह में शामिल होने के लिए रूस आई थीं।

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

संपत्ति पर अन्य अनुमान
बशर परिवार की संपत्ति पर कई अनुमान लगाए जाते रहे हैं। सऊदी अखबार इलाव ने ब्रिटिश खुफिया सेवा एमआई6 के हवाले से दावा किया था कि पूरे परिवार के पास 200 टन सोना, 16 अरब डॉलर और 5 अरब यूरो हैं। यह संपत्ति 2023 के आंकड़ों के आधार पर सीरिया के सात वर्षों के राष्ट्रीय बजट के बराबर है। असद परिवार की संपत्ति पर अमेरिकी विदेश विभाग की 2022 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि परिवार की कुल संपत्ति एक से दो अरब डॉलर बिलियन के बीच है। माना जाता है कि ज्यादातर संपत्ति ऑफशोर खातों, रियल एस्टेट होल्डिंग्स और शेल कंपनियों में है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation