• Latest
  • Trending

समंदर में दुश्मन पर बरसा देगा आग, ऐसा घातक है फ्रिगेट ‘नीलगिरी’ क्लास

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

समंदर में दुश्मन पर बरसा देगा आग, ऐसा घातक है फ्रिगेट ‘नीलगिरी’ क्लास

-नए साल पर नौसेना को मिलेगी ये सौगात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। चीन को सबक सिखाने के लिए भारतीय नौसेना अपनी तैयारियों को तेज रफ्तार देने में जुटी है, वो भी आत्मनिर्भर स्वदेशी जंगी जहाजों से। उसी फेहरिस्त नीलगिरी क्लास की पहला स्टेल्थ फ्रिगेट नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल हो जाएगा। प्रोजेक्ट 17ए के तहत 7 स्टील्थ फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं और सभी समुद्र में लांच किए जा चुके हैं। नौसेना के पूर्व प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा (रिटायर्ड) का कहना है कि नीलगिरी क्लास स्टील्थ फ्रिगेट अपने आप में ही फुल अटैकिंग और डिफेंसिव पैकेज है। ये दुश्मन के जमीनी टार्गेट को भी हिट कर सकता है तो समुद्र में पानी के नीचे दुश्मन की सबमरीन को भी। अपने ऊपर आने वाले मिसाइल अटैक को भी ये आसानी से रोक सकता है। ये फ़्रिगेट भारतीय नौसेना के डेटेरेंस को ब्लू वाटर में और बढ़ाएंगी।

प्रोजेक्ट के 17ए के तहत बनाए जा रहे सभी 7 फ़्रिगेट में 75 फीसदी उपकरण स्वदेशी कंपनियों से लिए गए है। इसका डिजाइन भी स्वदेशी है और स्टील भी । इसका डिजाइन नेवी वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। 6600 टन वजनी ये फ्रिगेट 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से चल सकता है। एंटी एयर वॉरफेयर के लिए एयर डिफेंस गन और बराक 8 लांग रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल, एंटी सर्फेस और एंटी शिप वॉरफेयर के लिए ब्रह्मोस, एंटी सबमरीन वॉरफेयर के लिए वरुणास्त्र और एंटी सबमरीन रॉकेट लांचर से लैस है। ये फ्रिगेट सोनार, कांबेट मैनेजमेंट सिस्टम और मल्टी फंक्शन डिजिटल रडार से लैस है जो कि लंबी दूरी से आने वाले अटैक को डिटेक्ट भी कर सकता है, उसे ट्रैक भी कर सकता है और उसे इंटरसेप्ट भी कर सकता है। इस फ़्रिगेट में 2 हैलिकॉप्टर भी आसानी से लैंड कर सकते है और उन्हें रखने के लिए हैंगर भी मौजूद है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

नौसेना के बेड़े में होंगे 20 गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट
इस वक़्त भारतीय नौसेना के पास स्टेल्थ फ्रिगेट की संख्या की बात करें तो प्रोजेक्ट 11356 के तहत 10 फ़्रिगेट रूस से लिए गए जिनमें तलवार क्लास की 3, उसका फ़ॉलोऑन तेग क्लास की 3 नौसेना में शामिल हैं। गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट तलवार क्लास के फ़ॉलोऑन प्रोजेक्ट में से तुशिल शामिल किया गया है। 3 और आने हैं। इसके अलावा प्रोजेक्ट 17 के तहत 3 शिवालिक क्लास फ्रिगेट नौसेना में शामिल हैं और उसके फ़ॉलोऑन प्रोजेक्ट के नीलगिरी क्लास के 7 फ्रिगेट शामिल होने है। यानी आने वाले समय में भारतीय नौसेना के बेड़े में 20 गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट मौजूद होंगे। प्रोजेक्ट 17 और 17ए के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत श्रृंखलाओं -शिवालिक, शयाद्री, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी , दूनागिरी और विंध्यागिरी पर रखे गए हैं।

इन स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ़्रिगेट के नौसेना में शामिल होने के बाद नीले समुद्र में भारत की ताक़त में जबरदस्त इजाफा होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation