• Latest
  • Trending
19th asian games

खेलों पर 3000 करोड़ खर्च करेंगे

October 12, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खेलों पर 3000 करोड़ खर्च करेंगे

खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी बोले : आपने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 12, 2023
in the blitz
0
19th asian games
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2023 में कमाल दिखाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य नेता भी मौजूद रहे। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हांगझोउ से लौटे सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। भारत ने इस बार एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 107 पदक अपने नाम किए और नया कीर्तिमान बनाया। पीएम मोदी एशियाई खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे और हर पदक जीतने पर उन्हें बधाई देते रहे।
स्वागत समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, खिलाड़ियों ने अपना पसीना बहाकर देश को 107 पदक दिलाए हैं। अब पेरिस ओलंपिक में भी हमारे खिलाड़ी नया इतिहास रचेंगे।

डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई
इस कार्यक्रम में एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसमें बताया गया कि 2014 की तुलना में भारत का खेल बजट कितना बढ़ा है और कैसे देश में हर खेल की हालत बेहतर हुई है। 2014 की तुलना में खेल बजट तीन गुना हो चुका है। खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के कोने-कोने और हर गांव से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। वहीं, टॉप्स जैसी योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दिलाई हैं, जिससे वे देश के लिए पदक जीत रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

खिलाड़ियों के माता-पिता को बधाई
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर चीज की शुरुआत घर से होती है और इसकी शुरुआत के लिए सभी खिलाड़ियों के माता-पिता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि एशियाई खेलों में हमारा ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्शाता है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ में कहा कि आप लोगों ने तो स्वर्ण पदकों की बारिश कर दी। ऐसा लग रहा था कि हमारी बेटियां ट्रैक एंड फील्ड में सबसे आगे रहने के लिए ही उतरी हैं।

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को दुनिया की सबसे बेहतरीन सुविधाएं मिलें। उन्हें देश-दुनिया में हर जगह खेलने का अवसर मिले और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो। केंद्र सरकार अगले पांच साल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। पीएम ने कहा, गांव में रहने वाले खिलाड़ियों को भी पूरी सुविधाएं और मौके मिलें। पीएम ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत 3,000 से ज्यादा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग चल रही है। हर खिलाड़ी को छह लाख रुपये हर साल दिए जा रहे हैं।

स्पोर्टिंग नेशन बन रहा भारत
उन्होंने कहा कि कम उम्र के कई खिलाड़ियों ने पदक तालिका में अपनी जगह बनाई। यह हमारे स्पोर्टिंग नेशन होने की निशानी है। आप लोग लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले हैं। आप बधाई के पात्र हैं। आप सभी के लिए प्रेरणा हैं।

जो पदक नहीं जीते उनका भी हौसला बढ़ाया
पीएम ने कहा कि भारत के युवाओं पर सभी को भरोसा है। इसी वजह से हमने इस बार 100 पार का नारा दिया था। आपने इसे पूरा भी किया। इस बार सफलता नहीं मिली तो भी निराश न हों, पेरिस ओलंपिक के लिए मन लगाकर तैयारी करें।

Will spend 3000 crores on sports

1 of 5
- +
19th asian games
19th asian games
19th asian games
19th asian games
19th asian games

1.

2.

3.

4.

5.

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इससे पहले एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 पदक जीतने का था। 2018 जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में भारत ने 70 पदक जीते थे। इस बार भारत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 107 पदक जीते और स्वर्ण पदक जीतने का नया रिकॉर्ड भी बनाया। भारतीय दल इस बार 100 पार का नारा लेकर चीन रवाना हुआ था और इसे हकीकत में बदलने के बाद ही वापस लौटा है। भारत के 100 पदक होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह सभी खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे। नया भारत फैसले की अंतिम घड़ी तक हार नहीं मानता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश के हर कोने में खेलों के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। पैसे की कमी इसमें आड़े नहीं आयेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही। अब ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सबसे ज्यादा अवसर देने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की नारी शक्ति ने अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। नया भारत फैसले की अंतिम घड़ी आने तक तक हार नहीं मानता और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करता है।

खास खेलों पर पीएम ने की चर्चा
अब तक की सबसे बड़ी पदक तालिका के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने निशानेबाजी, तीरंदाजी, स्क्वैश, रोइंग में अब तक के सबसे अधिक पदक और महिला और पुरुष क्रिकेट स्पर्धाओं, स्क्वैश मिश्रित युगल में पहले स्वर्ण पदक का जिक्र किया। उन्होंने लंबे समय के बाद कुछ स्पर्धाओं में पदक हासिल करने के महत्व पर जोर दिया, उदाहरण के लिए महिला शॉटपुट (72 वर्ष), 4×4 100 मीटर (61 वर्ष), घुड़सवारी (41 वर्ष) और पुरुष बैडमिंटन (40 वर्ष)।

शाबाशी के साथ पीएम मोदी के टिप्स भी
– कई दशकों का इंतजार आपने खत्म किया है। हमने जितने भी खेलों में हिस्सा लिया सबसे में कोई न कोई मेडल जीता है। भारत के लिए यह शुभ संकेत है।
– 20 ऐसे खेल थे जिनमें कभी पोडियम फिनिश नहीं मिली थी, आपने एक नया रास्ता खोला है।
– नारी शक्ति ने इन खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, आधे से ज्यादा महिला एथलीटों ने मेडल जीते
– 2014 के बाद से हमने खेल के क्षेत्र में कायापलट का काम किया है।
– गांव-देहात में रहने वाले खिलाड़ियों को भी अवसर मिले, खेल के बजट को तीन गुणा बढ़ाया जा चुका है।
– 125 से अधिक एथलीट ‘खेलो इंडिया’ से आए हैं और 40 ने इनमें से मेडल जीते हैं। तीन हजार एथलीट खेलो इंडिया से जुड़े हैं।
– 2500 करोड़ सरकार खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, कोचिंग और डाइट पर खर्च कर रही है।
– कम उम्र में कई एथलीटों ने अपनी खास जगह बनाई, उनको मैं डबल बधाई देता हूं। वह लंबे समय तक देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।
– हर इंटरव्यू में आप देश के युवा को ड्रग्स के खिलाफ सतर्क करें, मैं आपसे इसका मिशन बनाने की अपील करता हूं
– पेरिस के लिए आप दम लगाकर तैयारी कीजिए, हम गलतियों से सीख लेकर नए प्रयास करें।
– इसी महीने 22 अक्टूबर से पैरा एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है, मैं अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation