• Latest
  • Trending
19th asian games

पेरिस-नागोया में छुएंगे आसमां

October 12, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पेरिस-नागोया में छुएंगे आसमां

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 12, 2023
in the blitz
0
19th asian games
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। 19वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन हो गया। 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी के बीच 75 मिनट तक चले समारोह में रोशनी, संगीत और लेजर शो के बाद भाग लेने वाले 45 देशों ने 2026 में जापान के शहर नागोया में होने वाले अगले एशियाई खेलों में मिलने का वादा करते हुए विदाई ली।

16 दिन हुए खेलों में 13 विश्व रिकॉर्ड, 26 एशियाई और 97 गेम्स रिकॉर्ड टूटे। एशियाई खेलों के प्रदर्शन ने अगले वर्ष होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की उम्मीदें बुलंद कर दी हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

19th asian games

गोल्ड जीतने वाली पुरुष क्रिकेट टीम

333 पुरुष और 328 महिला खिलाड़ियों के दल के साथ एशियाड में 107 पदक जीतकर भारत ने इस बार सौ पार का लक्ष्य पूरा करते हुए पेरिस में टोक्यो ओलंपिक में जीते गए सात पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने के लिए कमर कस ली है। हांगझोउ में भारत ने कुल 35 स्पर्धाओं में भाग लिया और 22 में मेडल जीते।

पेरिस-नागोया में छुएंगे आसमां

1 of 6
- +
19th asian games
19th asian games
19th asian games
19th asian games
19th asian games
19th asian games

1.

2.

3. स्वर्ण विजेता पुरुष कबड्डी टीम

4.

5. गोल्ड जीतने वाली महिला कबड्डी टीम

6. ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश समाधान जावकर तीरंदाजी में पुरुष कंपाउड टीम में जीता स्वर्ण पदक।

भारत ने एशियाई खेलों के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। 2018 के जकार्ता एशियाड में 70 पदक जीते थे, 2023 में भारत उससे मीलों आगे निकल गया है। अब तीन वर्ष पूर्व टोक्यो में किए गए सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन को अगले साल पेरिस में पीछे छोड़ने की तैयारी है।

– एशियाई खेलों में हिमालय जैसी ऊंचाई तक पहुंचा भारत
– ज्योति-ओजस तीन-तीन स्वर्ण जीत बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
– चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत तीन से चार पदक जीते
– 13 विश्व रिकॉर्ड, 26 एशियाई और 97 गेम्स रिकॉर्ड टूटे

खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन
यह पहली बार है जब एक एशियाड में देश के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत तीन से चार पदक जीते। कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा और ओजस देवताले तीन-तीन स्वर्ण जीतकर देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने, जबकि निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह ने चार-चार पदक जीते।

इनका रहा विश्वस्तरीय प्रदर्शन

– 50 मीटर थ्री पोजीशन में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गया सिफ्त कौर समरा का स्वर्ण
– नीरज चोपड़ा का 88.88 मी. दूरी के साथ जेवेलिन थ्रो में स्वर्ण और किशोर जेना का 87.54 मीटर के साथ जीता गया रजत
– बैडमिंटन युगल में सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी द्वारा युगल में पहली बार जीता गया ऐतिहासिक स्वर्ण
– सुतीर्था मुखर्जी-अयहिका मुखर्जी द्वारा टेबल टेनिस के युगल में जीता गया कांस्य पदक
– ईशा सिंह का 25 मीटर पिस्टल में रजत
– ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य और 50 मीटर थ्री पोजीशन में रजत
– दीपक पूनिया (कुश्ती) का 86 किग्रा भार वर्ग में रजत
– अंतिम पंघाल (कुश्ती) का 53 किग्रा भार वर्ग में रजत
– लवलीना (बॉक्सिंग) का 75 किग्रा भार वर्ग में रजत

एशियाड में जीत का प्रतिशत

– पुरुषों ने जीते 48 और महिला ने जीते 43 प्रतिशत पदक
– पुरुष-15 स्वर्ण, 19 रजत, 18 कांस्य, कुल 52, प्रतिशत 48.6
– महिला-नौ स्वर्ण, 17 रजत, 20 कांस्य, कुल 46, प्रतिशत 42.99
– मिश्रित इवेंट-चार स्वर्ण, दो रजत, तीन कांस्य, कुल नौ, प्रतिशत-8.41

एशियाड में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी

– पीटी उषा-चार स्वर्ण, एक रजत (1986 एशियाड)
– जसपाल राणा-तीन स्वर्ण, एक रजत (2006 एशियाड)

एशियाड में पहली बार पदक

– क्रिकेट-पुरुष, महिला टीम ने स्वर्ण जीते
– सेपक टाकरा-महिला टीम को कांस्य
– गोल्फ-अदिति अशोक को महिला वर्ग में रजत
– टेबल टेनिस-सुतीर्था मुखर्जी-अयहिका मुखर्जी ने महिला युगल में कांस्य जीता
– ट्रैप निशानेबाजी-महिला टीम ने रजत जीता
– मिश्रित स्पर्धा तीरंदाजी-ओजस देवताले-ज्योति सुरेखा ने स्वर्ण जीता

एशियाड में सर्वाधिक पदक

– एथलेटिक्स -29 ( 6 स्वर्ण, 14 रजत, 9 कांस्य)
– निशानेबाजी-22 ( 7 स्वर्ण, 9 रजत, 6 कांस्य )
– तीरंदाजी-09 (पांच स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य)
– स्क्वॉश-05 (दो स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य)
nरोइंग-05 (दो रजत, तीन कांस्य)
nबैडमिंटन-03 (एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य)

भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

– ज्योति सुरेखा (कंपाउंड तीरंदाजी)-3 स्वर्ण
– ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी)-3 स्वर्ण
– ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी)-दो स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य
– ईशा सिंह (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, तीन रजत
– हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वॉश)-दो स्वर्ण
– अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी)-एक स्वर्ण, एक रजत
– अविनाश साबले (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
– मोहम्मद अजमल (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
– पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
– राजेश रमेश (एथलेटिक्स)-एक स्वर्ण, एक रजत
– चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)-एक स्वर्ण, एक रजत
– सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी-एक स्वर्ण, एक रजत
– पलक (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, एक रजत
– सिफ्त कौर समरा (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, एक रजत
– सौरव घोषाल (स्क्वॉश)-एक स्वर्ण, एक रजत
– अदिति स्वामी (कंपाउंड तीरंदाजी)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
– अभय सिंह (स्क्वॉश)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
– दीपिका पल्लीकल (स्क्वॉश)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
– अनुष अगरवल्ला (घुड़सवारी)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
– कायनन चेनाई (निशानेबाजी)-एक स्वर्ण, एक कांस्य
– विद्या रामराज (एथलेटिक्स)-दो रजत, एक कांस्य

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation