• Latest
  • Trending
rail

ट्रेन का वेटलिस्टेड टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो मिलेगा तीन गुना रिफंड

December 27, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रेन का वेटलिस्टेड टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो मिलेगा तीन गुना रिफंड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
rail
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय रेल के लोकप्रिय ट्रेनों में कंफर्म टिकट प्राप्त करना एक सपने के साकार होने के जैसा है। गर्मी की छुट्टी, दशहरा-दिवाली या छठ की छुट्टी में तो लोग महीनों पहले टिकट बुक कराते हैं। तब भी कुछ ही भाग्यशाली लोगों को ही कंफर्म टिकट मिलता है। शेष यात्रियों को वेटिंग टिकट से ही संतोष करना पड़ता है। ऐसे में यात्रा के दिन यदि वेटलिस्टेड टिकट कंफर्म नहीं हो तो आप रेलवे को सिर्फ कोसने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। लेकिन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म इक्सिगो ट्रेन ने ट्रैवल गारंटी के नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। यदि आप इस फीचर का उपयोग करते हैं और चार्ट बनने के बाद भी आपका टिकट यदि वेटिंग लिस्ट में रह जाता है तो आपको टिकट के मूल्य का तीन गुना पैसा वापस मिलेगा।

टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो ने जो ‘ट्रैवल गारंटी’ नाम का अपना नवीनतम फीचर लॉन्च किया है। वह इक्सिगो ट्रेन एप पर उपलब्ध है। इस फीचर के साथ यात्रियों को उनके टिकट किराए का तीन गुना रिफंड मिलता है। इससे यूजर्स को परिवहन के अन्य साधनों के माध्यम से अपनी यात्रा को फिर से बुक करने और अंतिम समय में किराया बढ़ोतरी से बचाने के लिए अतिरिक्त फ्लेक्जिबिलिटी मिलती है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

यह कैसे काम करता है
इक्सिगो ट्रेन के सीईओ दिनेश कुमार कोठा बताते हैं कि उनके एप के माध्यम से बुक की गई चुनिंदा ट्रेनों और श्रेणियों के लिए यात्री मामूली शुल्क पर ‘ट्रैवल गारंटी’ सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं। इस सुविधा का विकल्प चुनने के बाद यदि ट्रेन का चार्ट तैयार होने के समय टिकट वेटलिस्टेड रहता है तो यात्रियों को रेलवे को चुकाए गए पैसे की तीन गुनी राशि वापस की जाएगी।

क्या नकद मिल जाएगी तीन गुना रकम
कोठा बताते हैं कि यात्री ने टिकट को जो बेसिक किराया चुकाया है, उतनी रकम की वापसी तो उन्हें मूल भुगतान मोड में जमा कर दिया जाएगा। मतलब कि यदि उन्होंने वॉलेट से टिकट के लिए पेमेंट किया है तो रकम वॉलेट में जमा की जाएगी। यदि पेमेंट क्रेडिट कार्ड से हुआ है तो उसी अकाउंट में पैसे वापस किए जाएंगे। यदि पैसे बैंक खाते से गए हैं तो खाते में ही वापस किया जाएगा। शेष रकम को ट्रैवल गारंटी कूपन के रूप में वापस किया जाएगा। इसका उपयोग इक्सिगो की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट, ट्रेन या बस बुकिंग पर किया जा सकता है।

तनावमुक्त होगी यात्रा
उनका कहना है कि इक्सिगो में हम ऐसे अभिनव समाधान बनाने के लिए समर्पित हैं जो हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को आसान और तनाव मुक्त बनाते हैं। ट्रेन की वेटिंग लिस्ट अक्सर चिंता का कारण बन सकती है, खासकर पीक ट्रैवल सीजन के दौरान जब सीट हासिल करना एक चुनौती बन जाती है। यहीं पर हमारी ‘यात्रा गारंटी’ सुविधा सुरक्षा जाल के रूप में काम करती है, जो नॉन-कंफर्म टिकटों पर 3 गुना तक रिफंड की पेशकश करती है।

यह यात्रियों को अंतिम समय में किराया वृद्धि के बारे में चिंता किए बिना वैकल्पिक यात्रा विकल्पों के माध्यम से अपनी यात्रा को फिर से बुक करने का अधिकार भी देता है। इस पहल के साथ, हमारा लक्ष्य सभी के लिए ट्रेन यात्रा को अधिक विश्वसनीय, सुविधाजनक और चिंता मुक्त बनाना है।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation