• Latest
  • Trending

मुंबई से अहमदाबाद के बीच 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई से अहमदाबाद के बीच 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

- दिल्ली के सफर का समय भी घटेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मार्च 2025 तक मुंबई से अहमदाबाद रूट पर 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने के लिए तैयार हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी इंजीनियरिंग काम पूरे हो चुके हैं। पश्चिम रेलवे पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच 9 अगस्त 2024 को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पहला ट्रायल हुआ था। इसमें 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का इस्तेमाल हुआ था। रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइज़ेशन की टीम द्वारा सफल ट्रायल किया गया था। इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाना मिशन रफ़्तार का हिस्सा है जो मुंबई से दिल्ली के बीच के लिए बना था। योजना के अंतिम चरण का काम मुंबई से नागदा तक, दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।
अब दिल्ली दूर नहीं
पांच साल पहले मुंबई से दिल्ली के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए ‘मिशन रफ्तार’ परियोजना की शुरुआत हुई थी। 1,478 रूट किमी और 8 हजार करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं। मिशन से जुड़े अधिकारी की मानें, तो अब हर दो महीने में एक बार 130 किमी के ट्रायल हो रहे हैं।इसके बाद कई चरणों में और अलग-अलग सेक्शन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ ट्रायल होंगे।
बन गई है सेफ्टी की फेंसिंग
स्पीड से ट्रेन दौड़ाने के लिए पूरे रूट पर पटरियों के दोनों छोर पर फेंसिंग जरूरी है। मुंबई सेंट्रल से नागदा तक रूट के लिए विरार से नागदा तक 63 किमी और वडोदरा से अहमदाबाद तक 185 किमी के रूट को दीवार या मेटल फेंसिंग से सुरक्षित किया गया है। इनमें से 245 किमी हिस्से पर दीवार और 571 किमी हिस्से पर फेंसिंग बनाई जा चुकी है। इस पूरे रूट पर मुंबई सेंट्रल से विरार तक सबअर्बन सेक्शन होने और गोधरा से रतलाम के बीच जटिल मोड़ होने के कारण स्पीड नहीं बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, देश की पहली स्लीपर वंदे भारत भी मुंबई से दिल्ली के बीच चलाने की संभावना है।
कवच से होगी सुरक्षा
पश्चिम रेलवे पर मुंबई सेंट्रल से नागदा (789 किमी) तक जरूरी मशीनरी इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो गया है। मार्च, 2025 तक इसे लागू करने का टारगेट रखा गया है। पश्चिम रेलवे वर्तमान में मुंबई सेंट्रल-नागदा खंड, जिसमें वडोदरा-अहमदाबाद खंड शामिल है, पर कवचप्रणाली का काम 789 किलोमीटर और 90 इंजनों पर किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अनुसार, 789 किलोमीटर में से 503 किलोमीटर पर लोकोमोटिव (इंजन) परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और 90 इंजनों में से 73 इंजनों में कवच प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। इस सेक्शन को 31 मार्च, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक वड़ोदरा-अहमदाबाद सेक्शन में 62 किमी, विरार-सूरत पर 40 किमी और वडोदरा-रतलाम-नागदा सेक्शन में 37 किमी पर ट्रायल हो चुका है। बिना कवच के मिशन रफ्तार का काम आगे नहीं बढ़ेगा।
रेलवे का टारगेट
भारतीय रेलवे में फिलहाल ट्रेनों की औसत गति 70 से 80 किमी प्रतिघंटा है, जिसे रेलवे 160 किमी प्रतिघंटा करना चाहती है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेलवे ने पटरियों के नीचे वाले बेस को चौड़ा किया है, ताकि स्पीड में भी स्थिरता बनी रहे। इसके पूरे रूट पर 2×25000-वोल्ट (25 हजार वोल्ट की दो अलग पावर लाइन) पावर लाइन बनाई गई है। इस परियोजना के पश्चिम रेलवे वाले क्षेत्र में 134 कर्व यानी मोड़ को सीधा किया जा चुका है। 160 किमी प्रतिघंटा की स्पीड के लिए 60 किलो 90 यूटीएस वाली रेल (पटरी) की जरूरत होती है, जबकि भारतीय रेलवे में ज्यादातर जगहों पर 52 किलो 90 यूटीएस वाली पटरियां लगी हैं। मुंबई-दिल्ली रूट पर परियोजना के मुताबिक पटरियों को बदलने का काम लगभग पूरा हो चुका है। स्पीड बढ़ाने के लिए पटरियों के नीच गिट्टियों का कुशन 250 मिमी से बढ़ाकर 300 मिमी किया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation