• Latest
  • Trending
Yogi government increased allowance as gift to policemen on Diwali

दिवाली पर पुलिसकर्मियों को तोहफा योगी सरकार ने भत्ता बढ़ाया

October 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिवाली पर पुलिसकर्मियों को तोहफा योगी सरकार ने भत्ता बढ़ाया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
Yogi government increased allowance as gift to policemen on Diwali
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ-साथ बैरक में रहने वाले कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के एकोमोडेशन अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इसके अलावा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण-आहार और अन्य मदों के लिए बजट को 70 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। इन सब पर सरकार करीब 115 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

सीएम योगी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के पत्नी और माता-पिता के जीवित नहीं रहने की दशा में परिवार के अन्य सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने पुलिसकर्मियों के लिए बने करीब 200 बहुमंजिला भवनों और प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की घोषणा भी की। इससे लिफ्ट, अग्निशमन उपकरण, सोलर संयंत्र, एसटीपी का रखरखाव किया जाएगा। रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्ष में 17 जवानों ने अपनी शहादत दी, जबकि 1,618 पुलिसकर्मी घायल हुए। डिप्टी एसपी आभा पांडेय शहीद पुस्तिका को सलामी मंच तक लेकर आईं। इसे सीएम ने डीजीपी प्रशांत कुमार के जरिए मंच पर प्रतिस्थापित किया। वर्ष 2013 में पुलिस एकोमोडेशन अलाउंस की व्यवस्था किए जाने के बाद से बैरक में रहने वाले कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को बतौर आवासीय भत्ता अभी 456 रुपये प्रति माह मिलते हैं। 25 फीसदी बढ़ोत्तरी के बाद अब उन्हें 750 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस पर सरकार करीब 47 करोड़ अतिरिक्त खर्च करेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

4 लाख पुलिसवालों को मिलेगा लाभ
इससे पहले वर्ष 2019 में वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी। अब इसमें 70 फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने से 58 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। इससे इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के करीब चार लाख पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। पहले इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई को पांच वर्ष में वर्दी भत्ते के 7500 रुपये मिलते थे। घोषणा के बाद प्रति वर्ष तीन हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल को तीन हजार के बजाय पांच हजार और चतुर्थ श्रेणीकर्मी को दो हजार की जगह तीन हजार रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे।

115 शहीदों के आश्रितों को 36.20 करोड़ रुपये
सीएम ने कहा कि पुलिस, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए यूपी के 115 जवानों के आश्रितों को 36.20 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों से एक लाख आठ हजार 37 से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए। गैंगस्टर एक्ट के तहत 77811 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation