• Latest
  • Trending
ram mandir

रामलला का शिखर 10 फीट तक सोने से मढ़ा जाएगा : नृपेन्द्र मिश्र

December 13, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रामलला का शिखर 10 फीट तक सोने से मढ़ा जाएगा : नृपेन्द्र मिश्र

- बढ़ाए गए श्रमिक; 15 मार्च तक परकोटे का तीन चौथाई काम होगा पूरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2024
in the blitz
0
ram mandir
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। काम को देखते हुए आगे और बढ़ेगी। राम मंदिर के शिखर पर 10 फीट तक सोने की परत लगेगी। आगे बैठक के बाद फैसला लेंगे कि इसे पूरे शिखर पर लगाना है या नहीं।’ ये कहना है राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र का। अयोध्या में आयोजित बैठक में ये फैसला लिया गया।

नृपेन्द्र मिश्र ने बताया-राम मंदिर निर्माण व परकोटे का काम तेजी से जारी है। कई मजदूरों को बढ़ाया गया है। आगे जरूरत के अनुसार और बढ़ाए जाएंगे। नृपेन्द्र मिश्र ने मंदिर में निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

जनवरी तक ट्रस्ट को हैंडओवर किया जाएगा
नृपेंद्र मिश्र ने कहा-15 मार्च तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा, परकोटा का तीन चौथाई कार्य पूर्ण होने की ओर है।

राम कथा का आर्ट वर्क पूरा हो गया है। विद्युत सब स्टेशन, फायर स्टेशन व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जनवरी के अंत तक ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

29 लेयर के बनाए गए परकोटे में शिव, सूर्य, दुर्गा, गणेश, अन्नपूर्णा और हनुमान मंदिर बनाए जा रहे हैं। इनमें 3 मंदिर लगभग बनकर तैयार हैं, जबकि 3 मंदिरों का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर के शिखर की 10 लेयर बनकर तैयार हो गई है। कुल 29 लेयर बनाई जानी है। ऐसे में अभी 19 लेयर और बनाई जा रही हैं।

परकोटा में राजस्थान के 4 लाख घन फीट पत्थर लगे
राम मंदिर के मुख्य शिखर की कुल 29 लेयर बनाई जानी है। यह काम 4-5 महीने में पूरा होगा। शिखर की हर लेयर पर लगने वाली शिलाओं का आकर ऊपर की ओर घटता जाएगा। परकोटा में अब तक राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से लाए गए 4 लाख घन फीट पत्थर लग चुके हैं।

ट्रस्ट का दावा है कि परकोटा का निर्माण काम अगस्त 2025 तक पूरा हो जाएगा। 800 मीटर लंबा राम मंदिर का परकोटा 14 फीट ऊंचा रहेगा। परकोटा का प्रयोग राम मंदिर के अंदर परिक्रमा पथ के रूप में किया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में परकोटे के अंदर 6 मंदिरों के निर्माण की तस्वीर पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं। परकोटे में शिव, सूर्य, दुर्गा, गणेश, अन्नपूर्णा और हनुमान मंदिर बनाए जा रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation