• Latest
  • Trending
The central government is preparing to make a big change, now online gaming will be banned

केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में ऑनलाइन गेमिंग पर अब लगेगा

March 7, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में ऑनलाइन गेमिंग पर अब लगेगा

गेमिंग कंपनियों को एकल नियामक ढांचे में लाने की योजना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 7, 2025
in the blitz
0
The central government is preparing to make a big change, now online gaming will be banned
विनोद शील

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत देश की ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को एकल नियामक ढांचे के तहत लाने की योजना तैयार की जा रही है ताकि विभिन्न राज्यों में लागू अलग-अलग कानूनों को समाप्त किया जा सके।

गृह मंत्रालय ने इस विषय पर चर्चा के लिए समिति का गठन किया है। इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। समिति में गृह मंत्रालय के अधिकारी, कानूनी और नीति विशेषज्ञ और गेमिंग उद्योग के कार्यकारी शामिल हैं। शुरुआती चरण में इस बात पर विचार किया गया कि क्या एक नया कानून लाने की आवश्यकता है, जो गेमिंग (कौशल आधारित खेल) और जुआ (संयोग आधारित खेल) के बीच अंतर स्पष्ट करे। यह मुद्दा लंबे समय से विवादित रहा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ऑनलाइन गेमिंग को ‘कौशल का खेल’ और जुआ को ‘संयोग का खेल’ करार दे चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

नए कानून की आवश्यकता
सरकार को इस क्षेत्र में अपार विकास की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। एक अधिकारी के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने अपनी संभावनाओं को दर्शाते हुए कई प्रस्तुतियां दी हैं जिससे विदेशी निवेश आकर्षित किया जा सके। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार एकल कानून को महत्वपूर्ण मानती है। यह कानून भारत की वित्तीय खुफिया इकाई को विदेशी कंपनियों पर नकेल कसने में मदद करेगा, जो अब तक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित स्व-नियामक निकाय ढांचे से संभव नहीं हो सका।

निवेश बढ़ने की उम्मीद
राज्यस्तरीय नियम गेमिंग क्षेत्र में असमंजस पैदा करते हैं क्योंकि गेम खेलने वाले केवल एक राज्य के भीतर ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों में अन्य खिलाडि़यों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। अगर पूरे देश के लिए एकल कानून लागू किया जाता है तो यह विदेशी निवेशकों के विश्वास को बहाल कर सकता है। पिछले दो वर्षों में नियामकीय अनिश्चितताओं के कारण इस क्षेत्र में विदेशी निवेश में 90 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

सट्टेबाजी ने बढ़ाई चिंता
सरकार दो महत्वपूर्ण कारणों से भी एकीकृत ढांचा लागू करना चाहती है। पहला- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर कराधान को लेकर स्पष्टता की जरूरत है क्योंकि इन कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में 1.12 लाख करोड़ के जीएसटी नोटिस को चुनौती दी है। इस पर 18 मार्च से सुनवाई शुरू होगी। दूसरा- गृह मंत्रालय को उन विदेशी कंपनियों की गतिविधियों घर चिंता है जो ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की पेशकश कर रही हैं।

उद्योग जगत की प्रतिक्रिया
तकनीकी और गेमिंग कानून विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह का एकीकृत कानून गेमिंग उद्योग के लिए राहत की बात होगी जिसे अब तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि भारत का गेमिंग उद्योग अभी अपने शुरुआती चरण में है और अगर इसे सख्त नियमों से दबाया जाता है तो यह उद्योग अवैध ऑनलाइन जुआ संचालकों के नियंत्रण में आ सकता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार इस नियामक प्रक्रिया को कितनी स्पष्टता के साथ लागू करती है।

– गेमिंग के मुद्दे पर चर्चा के लिए समिति का गठन किया गया
– गेमिंग कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में 1.12 लाख करोड़ के जीएसटी नोटिस को दी है चुनौती

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation