• Latest
  • Trending
Facilities in Mumbai local train will be like Vande Bharat

वंदे भारत जैसी होगी मुंबई लोकल ट्रेन में सुविधा

February 9, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वंदे भारत जैसी होगी मुंबई लोकल ट्रेन में सुविधा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2025
in the blitz
0
Facilities in Mumbai local train will be like Vande Bharat
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई सबर्बन रेलवे सिस्टम को एडवांस इलेक्टि्रक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) रेक्स मिलने वाले हैं। इन रेक्स से बेहतर सवारी का अनुभव मिलेगा और वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा होगी। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा करते हुए बताया कि भविष्य में मुंबई लोकल का वेंटिलेशन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के समान होगा। रेल मंत्री ने 2025-26 के रेलवे बजट आवंटन पर बात करते हुए बताया कि इस बार राज्य को रिकॉर्ड 23,778 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो कि कांग्रेस-नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा आवंटित राशि से 20 गुना अधिक हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि विभिन्न मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स (एमयूटीपी) के तहत 301 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं, जिनमें कुल 16,400 करोड़ का निवेश किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा 3,000 दैनिक उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में कम से कम 10% की वृद्धि करने की योजना है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

– केंद्र ने महाराष्ट्र को किया रिकॉर्ड बजट आवंटन
– मुंबई में नए एडवांस इलेक्टि्रक ईएमयू रेक्स मिलेंगे
– 301 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाने का होगा काम

टर्मिनस की बढ़ेगी क्षमता
लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की क्षमता बढ़ाने के लिए मुंबई सेंट्रल, पनवेल, परेल, बांद्रा टर्मिनस, एलटीटी, कल्याण और सीएसएमटी जैसे मौजूदा टर्मिनलों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

साथ ही परेल, जोगेश्वरी और वसई में नए टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। सेवाओं की क्षमता बढ़ाने के साथ ही सर्विस का हेडवे (अंतराल) कम करने के लिए कवच 4.0 जैसी उन्नत सुरक्षा और सिग्नलिंग प्रणाली लागू की जाएगी।

वैष्णव ने कहा कि इससे ट्रेनों के बीच का हेडवे 180 सेकेंड से घटकर 150 सेकेंड और बाद में 120 सेकेंड तक हो जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में वैष्णव ने बताया कि 340 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। समुद्र के नीचे बन रही सुरंग का निर्माण संतोषजनक गति से चल रहा है।

अमृत भारत स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 132 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें से 29 स्टेशन मुंबई में विकसित हो रहे हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार, रेलवे मंत्रालय और भारतीय रिज़र्व बैंक के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया है, जिससे रेलवे परियोजनाओं को गति मिलेगी। इस समझौते के तहत, आरबीआई पहले महाराष्ट्र के रेलवे परियोजनाओं के लिए उसकी हिस्सेदारी का 50% जारी करेगा, जिसे बाद में राज्य सरकार चुकाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation