• Latest
  • Trending

गाजियाबाद से कानपुर का सफर होगा 2 घंटे कम

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गाजियाबाद से कानपुर का सफर होगा 2 घंटे कम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश को गति देने के लिए देशभर में कई जगह एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद और कानपुर को जोड़ने के लिए भी एक एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे से दिल्ली-एनसीआर के तमाम यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। ये एक्सप्रेस वे 380 किलोमीटर लंबा होगा जो 9 जिलों से गुजरेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रास्ते पर इंडस्ट्रियल सेंटर बनाए जाएंगे। पहले यह 4 लेन का रहेगा, लेकिन बाद में 6 लेन का कर दिया जाएगा। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस वे का उत्तरी छोर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जोड़ा जाएगा। वहीं, दक्षिणी छोर 62.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
यातायात से जुड़ी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
इस एक्सप्रेस वे के बनने से गाजियाबाद, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव समेत 9 जिले जुड़ जाएंगे। वहीं, यातायात से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। अभी कानपुर से गाजियाबाद का सफर करने में लगभग 7 घंटे 30 मिनट का समय़ लगता है जबकि, इसके बनने के बाद यह सफर सिर्फ 5 घंटे 30 मिनट का रह जाएगा। यानी सफर में 2 घंटे का समय कम हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस वे से हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा, क्योंकि यह एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेस वे को 2026 तक पूरा किए जाने की संभावना है।
112 किलोमीटर का ग्रीन हाईवे भी
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। ये 112 किलोमीटर का ग्रीन हाईवे होगा, जो कानपुर के साथ करीब 96 गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम करेगा। यह पत्योरा डांडा, देवगांव, गहतौली, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग, टेढ़ा , पंधरी, पारा, रैपुरा, इटरा, चंद्रपुरा बुजुर्ग, इंगोहटा, अरतरा, परछा, करहिया, छिमौली और मदारपुर से होकर गुजरेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation