• Latest
  • Trending

मोदी पहुंचे महाकुंभ नगर, किया मेले का श्रीगणेश

December 20, 2024
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी पहुंचे महाकुंभ नगर, किया मेले का श्रीगणेश

5500 करोड़ की 167 परियोजनाओं का किया शुभारंभ

by Blitzindiamedia
December 20, 2024
in the blitz
0

प्रयागराज। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ की तैयारी करीब-करीब पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ नगर में पहुंचकर मेले का श्रीगणेश कर दिया। हालांकि श्रद्धालुओं का रेला और मेला 13 जनवरी से शुरू होगा। इस बार प्रयागराज के संगम में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के इस महासंगम के लिए 5500 करोड़ रुपए की 167 परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया। इसमें करीब 1700 करोड़ रुपए की परियोजना केवल भारतीय रेलवे की है, जो कि श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए ट्रेन, स्टेशन परिसर और अन्य सुविधाओं के जरिए उनका सफर आसान बनाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेले को लेकर रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के करीब नौ रेलवे स्टेशनों को इस तरह से सुसज्जित किया है कि लंबी दूरी से लेकर कम दूरी के शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को न तो ट्रेनों की कमी होगी और न ही उन्हें स्टेशनों पर आवाजाही के लिए मारामारी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे की ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 40 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है। यही कारण है कि महाकुंभ मेले के दौरान करीब 13000 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें 3000 ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी जो कि रेलयात्रियों को देश के विभिन्न शहरों से महाकुंभ नगर पहुंचने का काम करेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

– रेलवे ने श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए कसी कमर
प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ मेले के लिए विकास परियोजनाओं में प्रयागराज में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए दस नए रोड ओवर ब्रिज या फ्लाई ओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रांट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। रेल अधिकारियों ने
बताया कि प्रयागराज स्टेशन पर एक ऐसा मॉनिटिरंग सिस्टम रेलवे ने बनाया है जो कि पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित है। यहां से स्थानीय सभी रेलवे स्टेशनों पर लगे 2000 सीसीटीवी कैमरों के जरिए महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखेंगे और सुविधाओं पर नजर रखेंगे। इस कंट्रोल रूम से एआई के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर भी नजर की जाएगी। उन्हें चेहरे के पहचान के जरिए पकड़ा जाएगा।

रेलवे के इंतजाम पूरे
प्रधानमंत्री ने झुंसी-दारागंज के बीच नये रेल पुल से ट्रेनों का शुभारंभ किया। जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य पूरे हुए है। जंक्शन पर इंटरलॉकिंग का काम एक महीने पहले ही पूरा हुआ है। इसके अलावा वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन तक लाइन दोहरीकरण भी हुआ है। इसी रेलमार्ग पर झूसी व दारागंज के बीच नया रेलपुल भी बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा रेलवे के कार्य किए गए है।

12 भाषाओं में मिलेगी जानकारी
महाकुंभ में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु आएंगे। इस चीज को ध्यान में रखते हुए ऐसे कियोस्क डेवलप किए गए है जिसमें अलग- अलग भाषाओं को सम्मिलित किया गया है। कोई भी श्रद्धालु अगर स्टेशन पर आता है तो उसे 12 भाषाओं में कियोस्क के अंदर जानकारी मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation