• Latest
  • Trending

इसरो ने सफलतापूर्वक क्रायोजेनिक इंजन किया लॉन्च

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इसरो ने सफलतापूर्वक क्रायोजेनिक इंजन किया लॉन्च

सीई 20 इंजन इसरो के एलवीएम 3 का मुख्य घटक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

आस्था भट्टाचार्य
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण करके अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में संपन्न यह परीक्षण गगनयान सहित भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए इंजन की विश्वसनीयता और दक्षता को और मजबूत करता है।

19 टन की बर्स्ट क्षमता
सीई 20 इंजन इसरो के एलवीएम 3 का मुख्य घटक है। यह इंजन चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 और आगामी गगनयान जैसे प्रमुख मिशनों में सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है। 19 टन की बर्स्ट क्षमता वाले इस इंजन को भविष्य में 22 टन तक अपग्रेड करने की योजना है। इसरो के अनुसार यह परीक्षण भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

इंजन की तत्परता प्रमाणित
गगनयान मिशन के लिए तैयार इस परीक्षण ने गगनयान मिशन के लिए इंजन की तत्परता को प्रमाणित किया है। इस परियोजना का उद्देश्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजना है जो भारत को मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन वाले देशों के विशिष्ट समूह में शामिल करेगा।

तकनीकी नवाचार और परीक्षण की खास बातें
इसरो ने इस परीक्षण में मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर का उपयोग किया। जो इंजन को अंतरिक्ष में पुनः आरंभ करने की क्षमता प्रदान करता है। यह सुविधा जटिल मिशनों के दौरान अधिक लचीलापन और कार्यक्षमता सुनिश्चित करती है। परीक्षण प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाले कंपन और तापीय तनाव को नियंत्रित करने के लिए एक उन्नत नोजल सुरक्षा प्रणाली पेश की गई। यह प्रणाली न केवल संचालन को सुरक्षित बनाती है। बल्कि परीक्षण की लागत को भी कम करती है।

प्रदर्शन मानकों को पूरा किया
परीक्षण के दौरान इंजन और परीक्षण सुविधा दोनों ने प्रत्याशित प्रदर्शन मानकों को पूरा किया। इससे गगनयान सहित अन्य अंतरिक्ष अभियानों के लिए सीई 20 इंजन की विश्वसनीयता और क्षमता की पुष्टि हुई।

भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाएं
इस परीक्षण के सफल परिणाम इसरो की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता और पेलोड क्षमताओं को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की ताकत को बढ़ाने और देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भविष्य की ओर कदम
सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन भारत के वर्तमान और भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की अथक मेहनत ने अंतरिक्ष में भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस सफलता के साथ भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

– चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 और आगामी गगनयान मिशनों के लिए सर्वथा उपयुक्त

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation