• Latest
  • Trending

ठंड में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा

December 13, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ठंड में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा

- इन्हें नमी से बचाएं, गंदे मोजे न पहनें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम तापमान की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ठंड में पैरों में इन्फेक्शन के मामले भी खूब देखे जाते हैं। एड़ियां फटने लगती हैं और तलवे में फंगस की वजह से खुजली, दर्द या सूजन की समस्या होने लगती है। इसके कारण कई बार चलने में भी परेशानी होती है। हालांकि अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

सर्दियों में पैरों की विशेष देखभाल क्यों जरूरी है, यह बता रही हैं एक्सपर्ट डॉ. शीना कपूर, डर्मेटोलॉजिस्ट, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, इंदौर।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

सर्दियों में हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी कम हो जाती है। इससे हमारी स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम होने लगता है। हाथों-पैरों की स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है। वहीं इस मौसम में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि लोग ठंड के दिनों में ज्यादातर समय मोजे पहने रहते हैं। गंदे मोजे भी पैरों में इन्फेक्शन कारण बनते हैं। ठंड में स्किन और नाखून ड्राई हो जाते हैं, जिससे वे कमजोर होने लगते हैं। इस कारण यह चोट और इन्फेक्शन के प्रति अधिक सेंसिटिव हो जाते हैं।

जूतों में नमी पैरों में इन्फेक्शन का कारण
इसके अलावा इस मौसम में पैरों में इन्फेक्शन का सबसे बड़ा कारण जूतों में नमी का होना है। लंबे समय तक खराब फिटिंग वाले या टाइट जूते पहनने से भी पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।

सर्दियों में पैरों में इन्फेक्शन का खतरा कुछ लोगों में अधिक होता है।
– बुजुर्गों में इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
– डायबिटीज और हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों को भी पैरों के इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है क्योंकि उनके पैरों में ब्लड फ्लो कम होता है।
– जिन लोगों के पैर में चोट या कोई घाव है, उन्हें भी ठंड के मौसम में पैरों में इन्फेकशन का खतरा अधिक रहता है। सर्दियों में लोग पैरों को ठंड से बचाने के लिए जूते-मोजे पहनते हैं। हालांकि लंबे समय तक पैरों को कवर करके रखना सही नहीं है। इससे भी इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए जब कभी धूप निकले तो थोड़ी देर पैरों में धूप लगने दें। पैरों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए बेसिक हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है।

इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें–
– कम-से-कम दिन में दो बार पैरों को अच्छी तरह धोएं।
– पैर धोने के बाद उन्हें अच्छे से सुखाना न भूलें। खासकर उंगलियों के बीच के हिस्से में नमी न रहने दें।
– हल्के और हवादार मोजे पहनें। नियमित रूप से अपने मोजे को बदलें। कभी भी गंदे मोजे न पहनें।
– किसी भी व्यक्ति के साथ अपने जूते या मोजे शेयर न करें। इससे भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।
– ठंड में उन जगहों पर नंगे पैर जानें से बचें, जहां ज्यादा नमी रहती है।
– इसके अलावा कुछ अन्य चीजों का भी ख्याल रखना जरूरी है।
– कुछ महिलाएं अपने पैरों की उंगलियों में चांदी या अन्य धातु से बनी बिछिया पहनती हैं। इससे बिछिया वाली जगह पर नमी बनी रहती है। यह भी फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने पैरों की खास देखभाल करनी चाहिए।

नाखून काटते समय विशेष सावधानी बरतें
ठंड में हमारी स्किन की तरह नाखून भी कमजोर हो जाते हैं। इस मौसम में नाखूनों मे फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए पैरों के साथ-साथ नाखूनों का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ठंड में नाखून काटते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे कि-
– नाखूनों को बहुत ज्यादा बड़ा न होने दें। बड़े नाखूनों में गंदगी और नमी रह सकती है।
– नाखूनों को काटते समय सही कटर का इस्तेमाल करें, जिससे नाखूनों की सतह पर खरोंच न पड़े।
– नाखून काटते समय ध्यान रखें कि स्किन से एकदम चिपकाकर ना काटें। जरा सा कट का निशान इन्फेक्शन फैला सकता है।
– केमिकल्स वाले नेल पेंट लगाने से भी बचना चाहिए। कई बार केमिकल्स युक्त नेल पेंट इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

घरेलू उपचार करने से बचें
डॉ. शीना कपूर बताती हैं कि पैरों में इन्फेक्शन होने पर घरेलू उपचार करने से बचना चाहिए। इससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। अगर नाखून के आसपास खून आ रहा है, दर्द या सूजन है और इस कारण चलने में परेशानी हो रही है तो ऐसी स्थिति को नजरअंदाज न करें। तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से किसी तरह का उपचार न करें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation