• Latest
  • Trending

मुंबई में कुर्ला-बीकेसी के बीच पॉड टैक्सी के प्रोजेक्ट के विस्तार की योजना

December 13, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में कुर्ला-बीकेसी के बीच पॉड टैक्सी के प्रोजेक्ट के विस्तार की योजना

- ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट ने इसकी सफलता पर उठाया सवाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मुंबई के सबसे महंगे यात्री किराये वाले प्रोजेक्ट का विस्तार करने का मन बनाया है। इसके तहत कुर्ला से बीकेसी तक बनने वाले पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को सायन रेलवे स्टेशन से कनेक्ट करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट ने मुंबई में बनने वाली देश की पहली पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की सफलता पर सवाल उठाया है।

एक्सपर्ट ने पॉड टैक्सी के प्रति किमी 21 रुपये के प्रस्तावित किराये पर भी सवाल उठाया है। वहीं विश्व की गिनी चुनी कंपनी द्वारा ही पॉड टैक्सी की सप्लाई करने की वजह से एक्सपर्ट ने पॉड टैक्सी का हाल मोनो रेल की तरह होने पर संदेह जताया है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

मोनो रेल की तरह ही फेल होने का दावा
ट्रैफिक एक्सपर्ट अशोक दातार के अनुसार, पॉड टैक्सी जैसे महंगे प्रोजेक्ट के बजाय एमएमआरडीए को बस सेवा में सुधार करना चाहिए। पॉड टैक्सी से कुर्ला से बीकेसी का सफर तय करने के लिए यात्रियों को करीब 150 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि मौजूदा समय में बेस्ट की बसों से यह सफर केवल 5 से 10 रुपये में पूरा हो रहा है। वहीं शेयर रिक्शा से 20-30 रुपये में सफर पूरा होता है। ऐसे में कितने यात्री इस सफर के लिए 150 रुपये खर्च करने के लिए तैयार होंगे यह सोचने वाली बात है। ऐसे महंगे प्रोजेक्ट के बजाय एमएमआरडीए को हर मेट्रो स्टेशन को बस से कनेक्ट करने और बसों की सेवा में विस्तार करना चाहिए।

कहीं सफेद हाथी न बन जाए ये प्रोजेक्ट
ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट एवी शेनॉय ने विश्व में केवल कुछ ही कंपनियों द्वारा पॉड टैक्सी की सप्लाई करने पर चिंता व्यक्त की है। शेनॉय के मुताबिक, मोनो रेल के आरंभ में मोनो रेल की सप्लाई और रख-रखाव के लिए एमएमआरडीए को विदेशी कंपनी पर निर्भर रहना पड़ा था। कंपनी द्वारा सप्लाई रोक देने के कारण मोनो रेल सेवा पर बहुत बुरा असर हुआ है। अगर पॉड टैक्सी की सप्लाई भी कंपनी ने रोक दी, तो यह प्रोजेक्ट एमएमआरडीए के लिए दूसरा सफ़ेद हाथी साबित होगा।

प्रोजेक्ट को सफल बनाने किराया कम रखना जरूरी
ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट विवेक पाई के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए किराया कम रखना जरूरी है। बीकेसी के भीतर तो पॉड टैक्सी सफल हो सकती है, लेकिन कुर्ला और सायन स्टेशन से कुछ किमी के लिए 150 रुपये खर्च करने वाले यात्रियों का मिलना मुश्किल होगा। मौजूदा समय में मुंबई में अंडरग्राउंड मेट्रो का किराया सबसे अधिक है। मेट्रो-3 में 12.2 किमी का सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये खर्च करने पड़ते है, वहीं पॉड टैक्सी में 8.80 किमी का सफर करने के लिए यात्रियों को 150 रुपये देना होगा।

पॉड टैक्सी का कितना होगा किराया?
– 150 रुपये खर्च आएगा पॉड टैक्सी से कुर्ला से बीकेसी का सफर करने में
– 21 रुपये प्रति किलोमीटर के प्रस्तावित किराये पर भी एक्सपर्ट ने उठाये सवाल
– यात्रियों के लिए मेट्रो से भी ज्यादा महंगी साबित होगी यह पॉड टैक्सी
क्या है पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट :
– 8.80 किमी लंबे मार्ग पर कुर्ला से बीकेसी के बीच पॉड टैक्सी दौड़ेगी।
– 38 स्टेशन कुल इस मार्ग पर होंगे। इसमें छह यात्री सफर कर सकेंगे।
– यह टैक्सी 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से दौड़ने मेंं सक्षम है।
– यह कुर्ला रेलवे स्टेशन से मीठी नदी को पार करते हुए बीकेसी के जी ब्लॉक, ई ब्लॉक के प्रमुख संस्थानों के करीब से होते हुए कलानगर फिर वेस्टर्न रेलवे के बांद्रा रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation