• Latest
  • Trending

गूगल मैप पर आंख मूंद कर न करें भरोसा

December 13, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गूगल मैप पर आंख मूंद कर न करें भरोसा

- बिहार का परिवार जंगल में फंसा, इससे पहले कार गिरी थी नदी में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2024
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

बेलागवी। बिहार का एक परिवार गोवा जा रहा था। गूगल मैप्स के चक्क र में, वे बेलागवी जिले के खानपुर तालुक के घने जंगल में फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। रात भर वे अपनी कार में फंसे रहे। यह घटना काफी डरावनी थी। इसमें बच्चों समेत छह-सात लोग थे। खानपुर के पुलिस इंस्पेक्टर, मनोजनाथ नायक ने बताया कि परिवार जंगल में लगभग 8 किलोमीटर अंदर फंसा था। बिहार के राजदास रंजीतदास इस परिवार के मुखिया थे।
गूगल मैप का इस्तेमाल करने वाले पढ़ लें ये खबर
बिहार का ये परिवार गोवा जाने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहा था। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार खानपुर शहर से गुजरने के बाद, मैप्स ने परिवार को शिरोडगा और हेममडगा गांवों के बीच के रास्ते पर भेज दिया। यह रास्ता उन्हें भीमघाड वन्यजीव क्षेत्र में 7 किलोमीटर अंदर ले गया। गुरुवार को यह घटना हुई। उस इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं था। इसलिए परिवार रात भर कार में फंसा रहा। वे किसी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। वे पूरी तरह से अकेले थे।
इंस्पेक्टर नायक ने बताया कि परिवार को जंगल से बाहर निकलने का रास्ता नहीं पता था। उन्होंने पूरी रात अपनी बंद कार में जंगली जानवरों के बीच बिताई। अगली सुबह, परिवार लगभग 3 किलोमीटर तक अपने रास्ते पर वापस लौटा, जहां उन्हें मोबाइल नेटवर्क कवरेज फिर से मिल गई। उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके अपनी स्थिति की सूचना दी।
इंस्पेक्टर के अनुसार, बेलागवी पुलिस कंट्रोल रूम ने खानपुर पुलिस को सूचना दी। जीपीएस लोकेशन की मदद से पुलिस और ग्रामीणों ने परिवार को ढूंढ निकाला। इंस्पेक्टर नायक ने कहा कि परिवार खुशनसीब था कि वह ऐसी जगह फंसा था जहां उन्हें अंततः मोबाइल सिग्नल मिल सका। वह जंगल वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। हाल ही में, उसी इलाके में एक किसान का भालू के हमले में पैर का एक हिस्सा कट गया था।
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
यह गूगल मैप्स के कारण हुई पहली घटना नहीं है। 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। उनकी कार गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए अधबने पुल से रामगंगा नदी में गिर गई थी। इसी जिले में एक और हालिया घटना में एक कार पानी की नहर में बह गई थी। यह भी गूगल मैप्स की गलत जानकारी के कारण हुआ था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation