• Latest
  • Trending

देश की पहली महिला टीचर की पहल ने बदल दी लड़कियों की जिंदगी

December 13, 2024
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश की पहली महिला टीचर की पहल ने बदल दी लड़कियों की जिंदगी

शिक्षा की अलख जगाई, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ छेड़ी जंग

by Blitzindiamedia
December 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की तमाम महिलाओं के लिए बीता दिन बहुत खास रहा। इसकी वजह है सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन 1831 में इसी दिन हुआ था। उनका जन्म महाराष्ट्र के सतारा में एक किसान परिवार में हुआ था। सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला टीचर थीं। उन्होंने इस देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की और लड़कियों को पढ़ाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी निछावर कर दी।

9 साल की उम्र में हो गई थी शादी
जब सावित्रीबाई महज 9 साल की थीं, तभी उनकी शादी 13 साल के ज्योतिराव फुले से करा दी गई लेकिन सावित्रीबाई फूले ने पति के साथ मिलकर बाल विवाह और सती प्रथा के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और तमाम लड़कियों और महिलाओं को जागरुक किया। कुछ ही वक्त में सावित्रीबाई को समझ आ गया कि महिलाओं को जब तक शिक्षित न किया जाए, उन्हें इस सब प्रथाओं से बाहर निकालना मुश्किल है। इसके बाद ही अपने पति के साथ मिलकर सावित्रीबाई ने लड़कियों की शिक्षा पर काम करना शुरू कर दिया। फिर आया साल 1848 जब सावित्रीबाई ने पति के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के लिए देश के पहले महिला स्कूल की स्थापना की। देखते-देखते कुछ ही वक्त में देश में लड़कियों के लिए 18 स्कूल खुल गए।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

कविताएं भी लिखती थी सावित्रीबाई
लड़कियों की शिक्षा के अलावा समाज में फैल रही जाति प्रथा जैसी बुराइयों को भी खत्म करने के लिए सावित्रीबाई ने काफी काम किया। उन्होंने समाज से जाति प्रथा को खत्म करने के लिए अछूतों के लिए अपने घर में ही एक कुआं बनवाया था। सावित्रीबाई समाज सुधारक के साथ-साथ एक बेहतरीन कवयित्री भी थीं, उन्होंने देश की खूबसूरती, समाज में फैली बुराइयों और जाति प्रथा पर कई सारी कविताएं लिखीं।

सावित्रीबाई ने की थी ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना
उस जमाने में एक प्रथा थी, जिसमें विधवा महिलाओं का मुंडन करा दिया जाता था, जिससे महिलाएं काफी दुखी थीं। सावित्रीबाई ने इस पर भी रोक लगाई। जब सावित्रीबाई ने बच्चों के लिए स्कूल खुलवाया तो सिर्फ कुछ बच्चे ही स्कूल जाते थे, बाकी स्कूल जाने से कतराते थे, ऐसे में सावित्रीबाई ने बच्चों को स्कूल जाने पर वजीफा देने शुरू किया, जिससे स्कूल जाने के लिए बच्चों की तादाद बढ़ गई। सावित्रीबाई ने अंतरजातीय विवाह को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने पति के साथ मिलकर ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना की जो बिना दहेज और पुजारी के शादी करवाते थे। ऐसे ही समाज के लिए काम करते-करते 10 मार्च 1897 को सावित्रीबाई फूले ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation