• Latest
  • Trending

यूपी के 15000 ग्रामीण स्कूल होंगे शहरी, बदल जाएगी दशा

October 30, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी के 15000 ग्रामीण स्कूल होंगे शहरी, बदल जाएगी दशा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 30, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। ग्रामीण से नगरीय सीमा में आए स्कूलों का कैडर अब बदला जाएगा। ऐसे करीब 15 हजार स्कूलों का कैडर शहरी हो जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग अब इसकी तैयारी कर रहा है। इससे जहां शिक्षकों को राहत होगी तो वहीं स्कूलों की दशा सुधारने में भी मदद मिलेगी।

प्रदेश में करीब 1.33 लाख बेसिक स्कूल हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों कैडर के स्कूल हैं। नगरीय निकायों का 2018 से 2022 तक कई बार सीमा विस्तार किया गया। ऐसे में ग्रामीण कैडर के स्कूल भी शहर की सीमा में आ गए। ऐसे स्कूलों की संख्या लगभग 15 हजार है। ये स्कूल नगर की सीमा में तो आ गए लेकिन शिक्षा विभाग ने इनका कैडर अभी तक नहीं बदला। वे अब भी ग्रामीण कैडर में ही हैं। ऐसे में शहरी सुविधाएं इनको मिलीं नहीं और ग्रामीण सुविधाएं खत्म हो गईं। शिक्षक काफी समय से कैडर बदलने की मांग कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

ऐसे निकली राह
कैडर बदलने की मांग को लेकर लखनऊ और गोरखपुर के कुछ शिक्षकों ने हाई कोर्ट में अपील की थी। इस पर कोर्ट ने लखनऊ और गोरखपुर के शिक्षकों से विकल्प लेने और कैडर बदलने के निर्देश दिए हैं। अब शिक्षा विभाग कोर्ट के आदेश का आकलन करके कैडर बदलाव पर विचार कर रहा है। विभाग इस पर भी विचार कर रहा है कि इन दो जिलों के अलावा पूरे प्रदेश में ही शिक्षकों से विकल्प लेकर कैडर बदलाव किया जाए।

खासतौर से मंथन वरिष्ठता को लेकर चल रहा है। यदि नगर निगम सीमा में आते हैं और वरिष्ठता पुराने हिसाब से ही रखी जाती है तो नगर क्षेत्र में पहले से काम कर रहे शिक्षकों को आपत्ति होगी, इससे विवाद होगा। ऐसे में यह भी संभव है कि नगर क्षेत्र में शामिल होने पर इनकी नए सिरे से वरिष्ठता का आकलन हो, इसीलिए विकल्प मांगने के लिए कोर्ट ने कहा है, जो नगर कैडर चाहते हैं, वे यहीं रहें और जो नहीं चाहते हैं, उनका तबादला ग्रामीण में किया जाए।

स्कूलों पर क्या होगा असर?
प्रदेश के 15 हजार स्कूल शहरी सीमा में आ गए, लेकिन उनका कैडर अभी ग्रामीण ही है। इससे काफी दिक्क तें आ रही हैं। यदि ये स्कूल नगर कैडर में आ जाएंगे तो नगर क्षेत्र के दूसरे स्कूलों में भी इनका तबादला किया जा सकेगा। नगर क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षकों की बहुत कमी है। कई स्कूल तो बंदी के कगार पर हैं। नगर कैडर में शामिल नए स्कूलों से इनमें तबादला करके शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी। नगरीय सीमा में शामिल हुए स्कूलों में एमडीएम, साफ-सफाई सहित कई काम ग्राम प्रधानों के जिम्मे हैं। नगरीय सीमा में शामिल होने के बाद प्रधानों ने ये काम कराने बंद कर दिए। उधर, नगर निकायों का कहना है कि स्कूलों का कैडर ग्रामीण है, इसलिए वे कराने को तैयार नहीं हैं। नगरीय कैडर हो जाने से स्कूलों में ये सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation