• Latest
  • Trending

जर्मनी की भारत केंद्रित नीतियों से रिश्तों में गर्माहट बढ़ी

October 30, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जर्मनी की भारत केंद्रित नीतियों से रिश्तों में गर्माहट बढ़ी

- भारत के सबसे महत्वपूर्ण साझीदारों में से एक है जर्मनी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 30, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जर्मनी यूरोपीय संघ की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत के सबसे महत्वपूर्ण साझीदारों में से एक है। 1951 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। ये वर्ष 2000 में रणनीतिक भागीदारी में बदले। दोनों देशों की लोकतांत्रिक मूल्यों, नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और बहुपक्षवाद के साथ बहुपक्षीय संस्थानों के सुधारों को आगे बढ़ाने में समान रुचि है। दोनों पक्ष वैश्विक चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटने के लिए द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग भी बढ़ा रहे हैं।

स्कोल्ज की तीसरी भारत यात्रा
चांसलर स्कोल्ज की भारत की यह तीसरी यात्रा रही। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी लगातार मुलाकातें हो रही हैं। पिछले दो सालों में दोनों नेता करीब सात बार मिल चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जर्मनी और भारत मजबूत आर्थिक व विकास कार्यों में साझीदार हैं। जर्मनी यूरोपीय संघ में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार भी है। वर्ष 2023 में व्यापार में 5.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 33.33 अरब डॉलर के उच्च स्तर को छू गया था। वर्ष 2000-2023 के बीच जर्मनी ने भारत में 14.5 अरब डॉलर का निवेश किया। इंडो-जर्मन चैंबर आफ कामर्स के अनुसार दो हजार से अधिक जर्मन कंपनियां भारत में सक्रिय हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

जर्मनी ने दो भारत केंद्रित दस्तावेज जारी किए:
दोनों देशों के बीच गहराते रिश्तों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल में जर्मनी की सरकार ने दो भारत केंद्रित दस्तावेज जारी किए। फोकस इन इंडिया नामक दस्तावेज पहली ऐसी रणनीति है जो जर्मनी की सरकार ने भारत पर घोषित की है। यह सभी मंत्रालयों और विभागों की सहमति से भारत के साथ संबंध मजबूत करने की संघीय सरकार की इच्छा को बताती है। जर्मनी ने हाल में भारत पर केंद्रित एक कुशल श्रम नीति भी घोषित की है। इसका उद्देश्य जर्मनी में कार्यबल की गंभीर कमी को दूर करने के लिए भारत से जर्मनी तक कुशल कार्यबल की गतिशीलता में सुधार करना है। यह किसी देश पर आधारित उसकी पहली विशिष्ट रणनीति है।

क्या है आईजीसी तंत्र
यह द्विवार्षिक प्रारूप 2011 में लॉन्च किया गया। यह कैबिनेट स्तर पर सहयोग की व्यापक समीक्षा और जुड़ाव के नए क्षेत्रों की पहचान की अनुमति देता है। भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में से एक है जिनके साथ जर्मनी का ऐसा तंत्र है।

भारतीय छात्रों-शोधार्थियों के लिए महत्व
जर्मनी भारतीय छात्रों और शोधार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण देश है। इस साल भारत आइंस्टीन के देश के साथ विज्ञान और प्रौद्यौगिकी सहयोग के 50 साल पूरे होने का जश्न भी मना रहा है। दोनों देशों ने अंतरिक्ष अनुसंधान, एआई, स्थिरता, पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान और उन्नत सामग्री जैसे वैश्विक और उभरते महत्व के कई क्षेत्रों में परियोजनाएं शुरू की हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation