• Latest
  • Trending

हरियाणा चुनाव में अनियमितता के कांग्रेस के आरोप निराधार

October 30, 2024
Old_Bridge_over_river_Chenab_at_Ramban

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

July 25, 2026
Students

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

July 25, 2026
gymnast

पहले पदक के बाद: आज ग्लासगो में उतरेंगी भारत की जिम्नास्ट

July 25, 2026
monsoon

आख़िरी गांव तक पहुंचने की जंग: कठिन मानसून में जुटा राहत तंत्र

July 25, 2026
metro

18 स्टेशन बंद: दिल्ली मेट्रो पर लगातार चौथे दिन पाबंदी, जानिए पूरा ब्योरा

July 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट

अदालत, बातचीत और सुधार की रूपरेखा: परीक्षा पर भरोसा लौटाने की कोशिश

July 25, 2026
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
Sunday, July 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा चुनाव में अनियमितता के कांग्रेस के आरोप निराधार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 30, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताकर खारिज कर दिया है। आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए भी लिखा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बीते एक साल के पांच ऐसे विशिष्ट मामलों का हवाला भी दिया है। आयोग ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को बिना किसी सबूत के चुनावी कार्यों पर आदतन हमलों से बचना चाहिये।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी को लिखे गए पत्र में ‘सामान्य’ संदेह का दावा कर हवा बनाने का आरोप लगाया। इस संदर्भ में आयोग ने कांग्रेस को सख्ती के साथ भविष्य में निराधार आरोपों से बचने का परामर्श भी दिया है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर निराधार और सनसनीखेज शिकायतों के प्रति आगाह किया। उन्हें चेताया है कि यह प्रयास कभी भी सच को झूठ और झूठ को सच नहीं कर सकते।
चुनाव आयोग ने असुविधाजनक चुनावी नतीजों का सामना करने के बजाए अनावश्यक और अनर्गल प्रलाप के लिए पार्टी को आड़े हाथों लिया है। आयोग ने कांग्रेस से दृढ़ और ठोस कदम उठाने और तुच्छ शिकायतों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आग्रह किया।

YOU MAY ALSO LIKE

बाढ़ के आरोप ख़ारिज: भारत ने पाकिस्तान के अपने ही आंकड़े सामने रखे

दो करोड़ अभ्यर्थी, एक प्रश्नपत्र: निष्पक्ष परीक्षा के पीछे का असली ढांचा

1642 पन्नों के जवाब में सबूत के साथ नसीहत भी
कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 1642 पन्नों का जवाब भेजा है। इनमें आयोग ने जरूरी सबूत भी दिए हैं। आयोग ने कहा है कि हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई भी गलती नहीं थी। सब कुछ कांग्रेस के उम्मीदवार या उनके एजेंटों के सामने हुआ था। इसके लिए पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेना था। इसके बाद भी आयोग ने कांग्रेस द्वारा की गई 26 विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में निर्वाचन अधिकारियों ने गहन पुनर्सत्यापन किया, बिंदुवार शिकायतों का अवलोकन किया।1600 पन्नों के जवाब में इस बात के भी सबूत दिए गए हैं कि कांग्रेस उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधि सभी चरणों में मौजूद थे। इन चरणों में कमीशनिंग के समय ईवीएम में बैटरी रखना और उसके बाद 7-8 दिनों तक लगातार गिनती खत्म होने तक की प्रक्रिया शामिल है।

ईवीएम बैटरी को लेकर आरोप हास्यास्पद
आयोग ने कहा कि ऐसा कोई भी आरोप कि ईवीएम की बैटरी का स्तर मतदान के परिणामों को प्रभावित करता है, हास्यास्पद है। ईसीआई ने स्पष्ट किया कि बैटरी वोल्टेज और उसकी क्षमता का ईवीएम मतगणना संचालन से कोई संबंध नहीं है। कंट्रोल यूनिट पर बैटरी की स्थिति का प्रदर्शन पूरी तरह से तकनीकी टीमों को बिजली के स्तर की निगरानी करने में सहायता करने के लिए एक सुविधा है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि मतदान संचालन के दौरान उपकरण सुचारू रूप से काम करता है।

आयोग की वेबसाइट पर ईवीएम बैटरी पर पूरी जानकारी
ईसीआई ने अपनी वेबसाइट पर ईवीएम बैटरी पर विस्तृत जानकारी (एफएक्यू) की है, ताकि किसी भी वास्तविक प्रश्न का उत्तर दिया जा सके। जिसमें विश्वभर में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार की बैटरी सेल, ईवीएम बैटरी में एल्कलाइन सेल का उपयोग, ईवीएम पावर पैक और मोबाइल फोन बैटरी में अंतर, ऑपरेटिंग वोल्टेज से स्वतंत्र ईवीएम की कार्यप्रणाली और विभिन्न आउटपुट वोल्टेज पर ईवीएम की कार्यप्रणाली व मतदान में पूरे दिन उपयोग के बाद भी कुछ सीयू में ईवीएम पावर पैक की स्थिति 99% क्यों दिखाई जाती है, जैसे तथ्य शामिल हैं।

कांग्रेस ने लगाए थे ये आरोप
गौरतलब है कि हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस को 37, आईएनएलडी को दो और निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के राज्य के चुनाव नतीजों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से जांच कराने की मांग की थी। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के दौरान ईवीएम में सामने आई विसंगतियों को लेकर कई शिकायतें सौंपी थीं। 20 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं ‘जो ईवीएम 99 प्रतिशत चार्ज थीं, उन पर कांग्रेस पार्टी की हार हुई और जो ईवीएम 60-70 प्रतिशत चार्ज थीं, वहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। ये हैरानी की बात है।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation