ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। फर्स्ट लुक के साथ प्रियंका ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन की मुख्य भूमिका है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कहा कि लव अगेन मूवी 12 मई को दुनिया भर में रिलीज होगी। जो लोग भी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं सलीन डियोन को किस हद तक पसंद करती हूं।